फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Vilas Yadav: विजिलेंस ने किए 100 सवाल, यादव ने नहीं दिया एक का भी जवाब, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 05 Jul 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
विजिलेंस की कस्टडी रिमांड में भी पूर्व आईएएस अधिकारी रामविलास यादव खामोश ही बैठे रहे। पांच घंटे की पूछताछ में भी विजिलेंस कुछ नहीं उगलवा सकी। उनके परिजनों को भी हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन नहीं पहुंचे। यादव को मेडिकल कराने के बाद शाम को जेल में दाखिल करा दिया गया। रामविलास यादव की विजिलेंस को मंगलवार शाम तक के लिए कस्टडी रिमांड मिली थी। विजिलेंस चाहती थी कि मकान से मिले दस्तावेजों को सत्यापित किया जा सके।
विज्ञापन

2 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
विजिलेंस को पिछले दिनों दून स्थित यादव के मकान से आठ रजिस्ट्री के कागजात मिले थे। यह सब रजिस्ट्रियां उनके या रिश्तेदारों के नाम पर हैं, लेकिन इन्हें खरीदने का स्रोत अभी तक यादव विजिलेंस को नहीं बता पाए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जब उन्हें जेल से लाया गया तो सबसे पहले इन्हीं के बारे में पूछताछ की गई। पांच घंटे तक विजिलेंस ने 100 से ज्यादा सवाल किए, पर उन्होंने किसी का भी उत्तर नहीं दिया। चूंकि, यादव पहले अपनी पत्नी का नाम ले चुके हैं, तो विजिलेंस ने उन्हें भी हाजिर होने का नोटिस दिया था, लेकिन कोई हाजिर नहीं हुआ। 

 

4 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
अब तक की जांच में विजिलेंस ने पाया कि यादव के पास उसकी आय से करीब 547 फीसदी संपत्ति अधिक है। विजिलेंस के सूत्रों के मुताबिक, यादव के परिजन बार-बार बुलाने पर भी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम विलास यादव - फोटो : amar ujala
ऐसे में अब उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए जल्द ही विजिलेंस कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। ताकि, उन्हें कानूनी नोटिस भेजा जाए या फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें