फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में उत्सव: सुरंग से बाहर निकले कोटद्वार के गबर सिंह तो घर में मनी दिवाली, बच्चों ने की जमकर आतिशबाजी

Thu, 30 Nov 2023 08:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
गबर सिंह की पत्नी को मिठाई खिलाती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे कोटद्वार के बिशनपुर लालपानी निवासी गबर सिंह के बाहर निकल आने की सूचना के बाद परिजनों में खुशी की लहर है। मंगलवार रात को गबर सिंह की पत्नी ने जहां दिये जलाकर मिठाई बांटी।

वहीं बच्चों और पड़ोसियों ने पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई। उनके सकुशल बाहर आने की सूचना के बाद बुधवार को भी उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गबर सिंह की पत्नी जसोदा देवी ने बताया कि सुरंग से बाहर निकलने के बाद उनके पति ने फोन पर उनसे बात कर सकुशल होने की सूचना दी।

इस बीच क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, पार्षद अनिल रावत के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों ने भी उनके घर पर पहुंचकर बधाई दी। गबर सिंह के सकुशल बाहर आने से उनके दोनों बच्चे आकाश और विकास भी काफी खुश है।
 

विज्ञापन

2 of 5
श्रमिकों और उनके परिजनों के साथ सीएम आवास में मना ईगास - फोटो : अमर उजाला

जसोदा देवी ने बताया कि सुरंग में फंसने की सूचना के बाद उनकी सांसें अटकी हुई थीं। हालांकि उनकी पति से रोजाना फोन पर बात हो रही थी, लेकिन फिर भी मन में एक डर सा बना हुआ था। पति के बाहर आने के बाद अब वह निश्चिंत हो गई हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सीएम आवास में मना ईगास - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह उन्होंने मंदिर में जाकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया। परिवार को अब गबर सिंह के घर पहुंचने का इंतजार है। 

4 of 5
सीएम आवास में मना ईगास - फोटो : अमर उजाला

वहीं सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास यानी बूढ़ी दीपावली का उत्सव मनाया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Rescue Live: श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम आवास में मना ईगास - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो दिवाली के 11वें दिन यानी एकादशी को उत्तराखंड में ईगास मनाने का रिवाज है, लेकिन मजदूरों के सुरंग में फंसे होने के चलते सीएम धामी ने आवास पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें