फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: ये कैसी बेबसी... छूटेगा अपना घर, वरुणावत पर्वत के बफर जोन में रहने वाले परिवार होंगे विस्थापित

Fri, 06 Sep 2024 10:19 AM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
वरुणावत पर्वत के बफर जोन में रहने वाले परिवार होंगे विस्थापित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वर्ष 2003 में जब वरुणावत पर्वत से भारी भूस्खलन हुआ था, जिससे उस दौरान लगभग 70 हजार घनमीटर मलबा शहर में पसर गया था। उसके बाद भूस्खलन क्षेत्र के उपचार के लिए इसकी तलहटी में तांबाखाणी से लेकर गोफियारा तक के क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए बफर जोन घोषित किया गया।




इस जोन में किसी भी तरह के नए निर्माण पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन इसकी निगरानी नहीं किए जाने से बफर जोन में कच्चा व पक्का निर्माण जारी रहा। इसी का परिणाम है कि आज इस क्षेत्र में बहुमंजिला भवन खड़े हो गए हैं।

वहीं, वर्तमान में भूस्खलन से खतरे की जद में आए गोफियारा क्षेत्र भी निर्माण और अतिक्रमण बढ़ा। अब भूस्खलन के बाद जिला प्रशासन यहां पूर्व में घोषित बफर जोन को लेकर गंभीर हुआ है, जिसके बाद यहां दीर्घकालीन सुरक्षा उपायों को लेकर बफर जोन में आने वाले परिवारों को विस्थापित करने योजना प्रस्तावित की गई है। संवाद

विज्ञापन

2 of 5
वरुणावत पर्वत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वरुणावत पर्वत के बफर जोन में चिन्हीकरण करके करीब 30 से 40 परिवारों के विस्थापन की योजना है। यह काम दीर्घकालीन सुरक्षा उपाय के लिए जरूरी है। नो कंस्ट्रक्शन के साथ बफर जोन सुनिश्चित कराया जाएगा। -डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट, डीएम उत्तरकाशी।

विज्ञापन

3 of 5
वरुणावत भूस्खलन से डरे हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 साल पूर्व जब वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ था, तो तब भी बफर जोन में रहने वाले परिवारों को हटाने की योजना बनाई गई थी।

4 of 5
दहशत में लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तब उस दौरान गठित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आपदा पीड़ित समिति ने इसका कड़ा विरोध किया था। लोगों का कहना था कि बफर जोन की आड़ में उन्हें हटाने का प्रयास किया गया तो वह इसका विरोध करेंगे।
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिलाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर वाहन देगी सरकार, यहां से होगी पहले चरण की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकले लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हलांकि उस समय निरीक्षण करने वाले भू-वैज्ञानिकों ने बफर जोन बरकरार रखने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें