फसल बर्बाद
- फोटो : अमर उजाला
डोईवाला के श्यामपुर न्याय पंचायत के अलावा भानियावाला, माजरी, शेरगढ़, दूधली के सिमलास ग्रांट, नांगल ज्वालापुर, नांगल बुंलदावाला के अलावा कुड़कावाला, चांदमारी आदि कई क्षेत्रों में किसान धान का उत्पादन करते हैं। रविवार सुबह तड़के से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश ने धान उत्पादक किसानों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है। सिमलास ग्रांट के किसान उम्मेद वोरा ने बताया कि कटी हुई फसल को अधिक क्षति होने का अनुमान है। ऐसी फसल सूखने पर दाना काला पड़ने और टूटने की आशंका रहती है।