मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा लेकिन इससे पहले देहरादून में हलचल बढ़ गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून पहुंचते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों का प्रदेश कार्यालय में तांता लग गया है।
विधायक मंडल दल की होने जा रही बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता चुना जाएगा। प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनकी मौजूदगी में देहरादून में होने वाली बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।