फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: वीकेंड पर सुहावने मौसम के बीच सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी, कॉर्बेट में सफारी के लिए बुकिंग फुल, तस्वीरें...

Sun, 29 Aug 2021 01:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। जिसके चलते नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। वहीं, कॉर्बेट पार्क में सफारी को लेकर सैलानियों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। यहां मंगलवार तक की ऑनलाइन बुकिंग फुल है।
 
बता दें कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश और कई सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण नैनीताल में पर्यटन गतिविधियां थम सी गई थीं। लेकिन इस बीच शनिवार से फिर नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल क्षेत्र में सैलानियों की आवक बढ़ी है। इससे पर्यटन से जुड़े लोग खासे उत्साहित हैं। 

उत्तराखंड: खाई में समाया हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग का बड़ा हिस्सा, सात नेशनल हाईवे समेत 284 सड़कें बंद, तस्वीरें...

बारिश और घने कोहरे के बावजूद नैनीताल पहुंच रहे सैलानी यहां नौकायन और घुड़सवारी के अलावा चिड़ियाघर, केव गार्डन, रोपवे, स्नोव्यू और हनुमानगढ़ी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर मौज मस्ती कर रहे हैं। वहीं, बाजार में भी बड़ी संख्या में पर्यटक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। 

शनिवार से अगले तीन दिनों की छुट्टी के चलते सप्ताहांत के मौके पर बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंच रहे हैं। बीते कई सप्ताहांत के बाद नैनीताल के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की चहल पहल दिखी। बारिश के बीच मालरोड पर पर्यटक टहलते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 6
नैनीताल में मौसम - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि शनिवार से सोमवार तक तीन दिन की छुट्टी होने के कारण नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में भीड़ बढ़ी है। शहर में सुबह से शाम तक पर्यटकों के वाहन प्रवेश कर रहे हैं। शनिवार को इसके चलते देर शाम तक नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 6
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
हालांकि शहर की पार्किंग अभी फुल नहीं हुई हैं, मगर पिकनिक स्पाटों में चहल पहल काफी है। पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारा पत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर, डीएसए मैदान में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। 

4 of 6
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को चिड़ियाघर, वाटर फाल, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 500 से ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे थे। इधर, बारापत्थर में 70 से ज्यादा पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया और केव गार्डन में 330 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं को देखा।
विज्ञापन

5 of 6
नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आज रविवार को भी सुबह से पर्यटक शहर में घूमने निकले हैं। उधर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला, गर्जिया और झिरना जोन में मानसून सीजन में भी सफारी हो रही है। सफारी के लिए मंगलवार तक की ऑनलाइन बुकिंग फुल है। वहीं रिजॉर्टों में भी सैलानियों की आमद हो रही है। इससे कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कॉबेर्ट पार्क में सफारी के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला जोन सुबह और शाम 15-15, झिरना व गर्जिया जोन में सुबह-शाम 30-30 जिप्सियां सफारी के लिए जा रही हैं। कॉर्बेट पार्क के साथ-साथ रिजॉर्ट व होटलों में भी सैलानियों की अच्छी खासी संख्या दिखाई दे रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के स्वागती कक्ष प्रभारी ललित आर्य ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग फुल है। आने वाले समय में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें