फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अमित शाह ने विकास के लिए मांगे पांच साल, पीएम मोदी केदारनाथ से दिखा गए 10 साल का विजन

Fri, 05 Nov 2021 07:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami
हाल ही में देहरादून आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के विकास को पांच साल और देने की अपील की तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस साल का विजन देकर चले गए। 100 साल में जितने तीर्थयात्री आए, उतने आगामी दस साल में केदारनाथ तक आएंगे। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर एक नई उम्मीद और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

केदारनाथ में पीएम मोदी: 35 टन वजनी आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति को बनाने में लगे नौ महीने, जानें खास बातें

उत्तराखंड के चारों धाम तक तीर्थयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा लाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयास आगामी पांच नहीं दस साल में साफ नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारपुरी से अपने भाषण में दस साल का जिक्र करके अपना विजन भी स्पष्ट कर दिया है। पिछले दिनों आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तो गड्ढा भरने के लिए पांच साल का और वक्त मांगा था लेकिन पीएम मोदी के इन दस साल ने एक नई उम्मीद जवां कर दी है। 

केदारनाथ में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री कुछ इस अंदाज में पहुंचे बाबा के धाम, तस्वीरों में देखें उनका दौरा

दरअसल, चारधाम ऑल वेदर रोड हो या ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे की परियोजनाएं हों या दिल्ली से देहरादून का सफर, सभी मामलों में बड़े पैमाने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami
पीएम मोदी ने इन सभी परियोजनाओं का जिक्र भी अपने भाषण में किया और साफ किया कि आने वाले दस साल में केदारनाथ धाम में इतने तीर्थयात्री चारों धाम के दर्शन को आएंगे, जितने 100 साल में आए होंगे।
विज्ञापन

3 of 7
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : Twitter @pushkardhami
केंद्र सरकार की जो कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजनाएं चारों धाम को लेकर चल रही हैं, अगर वह समय से पूरी होती हैं तो निश्चित तौर पर लोगों के लिए चारधाम पहुंचना आसान हो जाएगा। पीएम मोदी ने रोपवे से लेकर दिल्ली-दून के बीच सड़कों का जिक्र करते हुए पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के चारधाम आगमन का दस साल का खाका जनता के सामने पेश किया है।

4 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
पर्यटक और तीर्थयात्री बढ़ेंगे तो निश्चित तौर पर यहां के लोगों के लिए रोजगार के जरिये भी बढ़ेंगे। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन की दृष्टि से नया आकर्षित स्थल भी तैयार हुआ है। इससे प्रदेश और चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारियों व कारोबारियों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 7
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
सरस्वती के घाट, मंदाकिनी पर पुल बनाकर यात्रा सुगम होगी। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में होमस्टे के नेटवर्क से देश-दुनिया के पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को घर जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। केदारनाथ धाम तक तीर्थयात्रियों को केबल कार से पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ तक लगभग तीन किमी क्षेत्र में केबल कार का संचालन किया जा सकता है। इसके लिए जल्द ही विशेषज्ञों की टीम भी क्षेत्र का दौरा कर सकती है। साथ ही एमआई-26 हेलीपैड से सरस्वती नदी किनारे 504 मीटर का आस्था पथ भी बना हुआ है। इस आस्था पथ पर विशेष वाहन की मदद से दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का प्रदेश के 35 स्थानों पर ऑनलाइन प्रसारण हुआ। भाजपा सरकार के कई मंत्रियों, पार्टी विधायकों व पदाधिकारियों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री का भाषण सुना। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और विधायक महेश जीना ने जागेश्वर धाम मंदिर में पूजा अर्चना की। इसी तरह प्रदेश के 35 देवालयों, शिवालयों व शक्तिपीठों में भाजपा विधायकों व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ से पीएम मोदी का लाइव प्रसारण देखा। इन स्थानों पर एलईडी लगाई गई थी। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पीएम का कार्यक्रम देखा। देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना की। पार्टी विधायक देशराज कर्णवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। डाटकाली मंदिर के कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली रवाना होने से पहले देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां उनके स्वागत में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। उनका अभिवादन करने वालों में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी मौजूद थे। उनके स्वागत में खड़े भाजपा नेताओं की कतार में सबका अभिवादन लेते हुए प्रधानमंत्री पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पास रुके। उनका हाथ पकड़ा, कुछ बातें कीं और फिर आगे बढ़े। कतार में खड़े पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पास रुके। उनका हाथ पकड़ा। उनका हालचाल पूछा। कुछ बात हुई। इस बीच महाराज फिर कतार में आए और उन्होंने प्रधानमंत्री को पुस्तक और अंग वस्त्र भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह छह बजे जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें