फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बहन को विदा करने ससुराल गए थे भाई समेत आठ किशोर, नदी में डूबने से हुई पांच की मौत

Wed, 09 Jun 2021 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शादी के बाद बहन को विदा करने उसकी ससुराल गए दुल्हन के सगे भाई सहित पांच किशोरों की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे से मृतकों किशोरों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों में दो अपने घरों के इकलौते चिराग थे।

मंगलवार को सेराघाट रामपुर से एक बरात धौलियाइजर गई थी। परंपरा के अनुसार दुल्हन के साथ सगे भाई और एक चचेरे भाई सहित आठ किशोर उसकी ससुराल सेराघाट के रामपुर गांव आए थे।

हरिद्वार: गर्मी से राहत पाने के लिए उफनाती गंगा में 'खतरे' की छलांग लगाते दिखे युवा, दिखा रहे ऐसे स्टंट, तस्वीरें... 

बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे आठों युवक बिना बताए नहाने सरयू नदी में चले गए। पांच किशोर नहाने के लिए नदी में उतर गए जबकि तीन नदी किनारे बैठे थे। इसी दौरान नदी में उतरे पांचों युवक डूबने लगे। साथियों को डूबता देख किनारे बैठे किशोरों ने शोर मचाकर मदद मांगी तो आसपास के ग्रामीणों के साथ सेराघाट पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे पांचों किशोरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक धौलियाइजर निवासी रवींद्र कुमार (15) पुत्र गोकुल राम , साहिल कुमार (15) पुत्र पूरन राम, पीयूष कुमार (15) पुत्र कृष्ण कुमार, सिमाली गांव निवासी मोहित कुमार (17) पुत्र अशोक कुमार और भैंसियाछाना अल्मोड़ा निवासी राजेश कुमार (16) पुत्र खीम राम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

2 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, मौके पर पहुंचे मृतक किशोरों के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया और बेड़ीनाग के थाना प्रभारी सुशील जोशी भी मौके पर पहुंच गए। पांचों के शवों का पंचनामा भरने के बाद गणाई अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पांच किशोरों की मौत से इलाके में मातम पसरा है।
विज्ञापन

3 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जहां पांचों किशारों की जान गई वहां पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोग इस स्थान पर नहीं नहाते हैं। बताया जा रहा है कि यहां पर पिछले एक दशक में सात से अधिक लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। बुधवार को अपनी जान गंवाने वाले किशोरों इसका पता नहीं था। 

4 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
किशोरों के शव जब नदी से निकालकर किनारे रखे गए तो वहां मौजूद भीड़ के दिल दहल उठे। जो किशोर कुछ समय पहले तक हंस खेल रहे थे वे सभी अब खामोश रेत में पड़े थे। दर्दनाक हादसे की सूचना से एक मृतक किशोर की मां ने बेटे को बुरी तरह से सीने से लिपटा लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मां की चीत्कार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने मृतक किशोरों के परिजनों को बमुश्किल संभाला। इस घटना पर विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने गहरा दुख जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नदी में नहाने गए किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मायके से हंसी खुशी विदा हुई सपना के साथ जब परंपरा के अनुसार सगे और चचेरे भाई सहित सात अन्य रिश्ते के भाई विदा करने आए तो वह बेहद खुश थी। मंगलवार की रात ससुराल पहुंचने के बाद नाच गाना भी हुआ लेकिन सुबह एक साथ पांच भाइयों की मौत की खबर से सपना गश खाकर गिर गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें