उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कमजोर पड़ने पर बुधवार को 42 दिन बाद बाजार खुले। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। गारमेंट्स, बर्तन, इलेक्ट्रानिक और मोबाइल की दुकानों में रौनक दिखी। हालांकि, कई ग्राहक मास्क पहनना और शारीरिक दूरी भूल गए।
प्रदेश में 28 अप्रैल से लगाए गए कोविड कर्फ्यू के चलते आवश्यक सेवाओं की दुकानों को ही खोलने के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को जब 42 दिन बाद सुबह आठ बजे जैसे ही बाजार खुलने शुरू हुए तो ग्राहकों का आवागमन भी शुरू हो गया।
सुबह दस बजे तक अधिकतर बाजारों में भीड़ थी। सबसे ज्यादा भीड़ कूलर, पंखे व एसी खरीदने वालों की रही। कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। 10 जून से सहालग का सीजन होने के कारण लोगों ने कपड़ों की खरीदारी की।
दूल्हा दुल्हन के कपड़ों के अलावा समारोह में शामिल होने के लिए महिलाओं व पुरुषों ने अपने लिए भी कपड़े खरीदे। वहीं महिलाओं ने कॉस्मेटिक के सामान की भी खरीदारी की। जूते-चप्पल की दुकान पर भी खरीदार नजर आए।
विज्ञापन
2 of 6
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार
- फोटो : अमर उजाला
कोविड कर्फ्यू के चलते शराब की दुकानों को भी बंद कर दिया गया था। 42 दिन बाद शराब के ठेके खुले तो लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच गए। कई ठेकों पर आठ बजे से पहले ही लोगों की भीड़ जुट गई थी। दोपहर बाद तक लोग लंबी लाइन में लगे नजर आए।
विज्ञापन
3 of 6
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार
- फोटो : अमर उजाला
दाल, आटा, मसाला, तेल खरीदने के लिए लोगों की किराना स्टोर पर भीड़ रही। सामान खरीदने के लिए आए लोगों से दुकानदारों ने पर्चे लेकर उनसे सामाजिक दूरी बनाने या फिर बाद में आने की अपील की। अधिकतर लोग पर्चे दुकानों पर छोड़कर चले गए।
4 of 6
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार
- फोटो : अमर उजाला
बाजार खुला तो दुकानों में काफी गंदगी भी जमा हो गई थी। दुकानदारों ने पहले कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की। इसके बाद दुकानदारी शुरू की। कपड़ा, प्लास्टिक, कंफेक्शनरी, प्लास्टिक आदि की दुकानों में बंदी के दौरान चूहों ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 6
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने संशोधित मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। इसके मुताबिक प्रदेश में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नौ जून (बुधवार), 11 जून (शुक्रवार) और 14 जून (सोमवार) को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है।
उत्तराखंड में लंबे समय बाद खुले बाजार
- फोटो : अमर उजाला
जबकि सिनेमा हॉल, शॉपिंग माॅल, जिम, स्टेडियम, खेल मैदान, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, ऑडिटोरियम व बार अभी बंद ही रहेंगे। प्रदेश सरकार ने यह संशोधन व्यापारियों के दबाव में किया था।