भाजपा विधायक हरबंस कपूर के नाम लगातार एक क्षेत्र से आठ बार विधायक रहने का अनूठा रिकॉर्ड है। उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, गुलाब सिंह और हरबंस कपूर आठ बार विधायक रहे हैं।
उत्तराखंड: देहरादून कैंट से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन, पार्टी में शोक की लहर, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
हरबंस कपूर केवल एक बार विधानसभा चुनाव हारे हैं, इस चुनाव में हीरा सिंह बिष्ट ने उन्हें शिकस्त दी थी। प्रदेश में भाजपा को स्थापित करने में उनका बेहद अहम योगदान रहा है।
सोमवार को हरबंस कपूर का निधन हो गया। वह अभी 75 साल के थे। निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई बड़े नेता उनके आवास श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इंदिरा नगर स्थित आवास उनके अंतिम दर्शनों के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ी। हरबंस कपूर पूर्व में विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वरिष्ठ विधायक और जनता से लगातार जुड़े रहने के कारण हरबंस कूपर काफी लोकप्रिय थे। वह यूपी सरकार के समय शहरी विकास मंत्री भी रहे। हरबंस कपूर के निधन के शोक में सोमवार को देहरादून जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे।