फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : बारिश के बाद इतने खतरनाक हो जाते हैं पहाड़ी रास्ते, देखकर लगेगा डर, तस्वीरें

Sun, 23 May 2021 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

तीन दिन लगातार हुई बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
मलबा और बोल्डर आने से बंद सड़क - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की सड़कें जोखिम भरी हो जाती हैं। तीन दिन लगातार हुई बारिश के कारण शनिवार को टनकपुर-तवाघाट एनएच पर चुपकोट बैंड के पास भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। इससे तीन सौ से ज्यादा छोटे बड़े वाहन फंस गए। बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इधर भारतोली के पास सड़क के बंद होने से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ को आने वाले वाहन हल्द्वानी-अल्मोड़ा सड़क से सीमांत जनपद को आ रहे हैं, लेकिन चुपकोट के पास सड़क बंद होने के कारण वह पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाए। शनिवार को सड़क के 18 घंटे बंद होने के कारण सैकड़ों लोग भूखे प्यासे फंसे रहे। सर्वाधिक दिक्कतें बुजुर्गों और बच्चों को हुई। सड़क के बंद होने से जिला मुख्यालय को रसोई गैस, दूध, सब्जी के वाहन समय से नहीं पहुंच पाए। इस दौरान बेड़ीनाग से पिथौरागढ़ रेफर किए गए कोरोना मरीज को लेकर आ रही 108 एंबुलेंस मलबा आने से घंटों फंसी रही। कोरोना मरीज की स्थिति को देखते हुए 108 कर्मियों ने जिला मुख्यालय से दूसरी एंबुलेंस बुलाकर मरीज को पहाड़ी से गिरते बोल्डर के बीच स्ट्रेचर से बांधकर कीचड़ और मलबे से गुजरते हुए दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन

2 of 5
मलबा और बोल्डर आने से बंद सड़क - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लगातार दूसरे दिन भी पहिये थमे रहे। एनएच नहीं खुल पाने से पूरे दिन वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मलबा और बोल्डर आने से बंद सड़क - फोटो : अमर उजाला
बाराकोट के पास भारतोली में आए मलबे को तो हटा लिया गया, लेकिन मोकोट और लीसा डिपो के पास गिरे पहाड़ को भारी मशक्कत के बावजूद नहीं हटाया जा सका है। छिटपुट रूप से यहां से गुजरने वाले वाहनों को दन्यां-देवीधुरा होते हुए जाना पड़ रहा था। 

4 of 5
मलबा और बोल्डर आने से बंद सड़क - फोटो : अमर उजाला
दारमा घाटी में दर गांव से  दुग्तु तक सड़क पर कई जगह बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई है। व्यास घाटी में बीआरओ ने शनिवार को मौसम साफ होने के बाद तवाघाट से मालपा के बीच बंद सड़क को खोलने का कार्य शुरू दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलबा और बोल्डर आने से बंद सड़क - फोटो : अमर उजाला
चीन सीमा में गुंजी से कालापानी और गुंजी से कुटी सड़क में बर्फबारी से मलबा और बोल्डर आने से बंद सड़क को भी खोलने का कार्य बीआरओ ने शुरू कर दिया है। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क मार्ग पर बीआरओ की ओर से बनाया गया बेली ब्रिज के अबेटमेंट की दीवार गिरने से पुल खतरे में आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें