फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कुछ दिन राहत के बाद अब फिर आग की भेंट चढ़ने लगे कुमाऊं के जंगल, तस्वीरें... 

Wed, 28 Apr 2021 10:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड के जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कुमाऊं में कुछ समय बारिश के चलते जंगलों की आग शांत होने के बाद दोबारा जंगल आग की भेंट चढ़ने लगे हैं। मंगलवार रात पाटी के प्याली, धूरा, गूम के जंगलों में भीषण आग लग गई।

वन विभाग को आग लगने की सूचना देने के बावजूद वन कर्मियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। जंगल में आग लगने से करीब डेढ़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। 

उत्तराखंड: गडोली गांव के जंगल में लगी भीषण आग, लपटों में घिरे बुजुर्ग की जलकर मौत

मंगलवार की रात को इन गांवों के जंगलों में आग भड़क गई। हवा के साथ तेजी के साथ आग ने जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से छोटे, बड़े पेड़ पौधों के अलावा वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।

उत्तराखंड: जंगलों की आग को लेकर पदमभूषण डॉ. अनिल जोशी चिंतित, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

ग्राम प्रधान हेम शर्मा और सरपंच नरेश भट्ट ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि मनरेगा से ग्राम पंचायत में लगाए गए सहतूत, बांज, केकड़ के  400 पौधे आग की चपेट में आ गए। प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। 
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड के जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर पलेटा मल्लाखूना के जंगलों में दो दिनों से आग लगी हुई। शाम के समय तेज हवा के चलने के कारण आग और अधिक विकराल होती जा रही है। थल क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश से जंगलों की आग पूरी तरह बुझ गई थी मंगलवार शाम सात बजे फिर क्षेत्र के तीन जंगलों में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड के जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
वन पंचायत दड़मोली, लेजम ग्राम पंचायत के तोक वन पंचायत कमद तथा वन विभाग के कालीनाग के जंगल में शाम से ही आग लगी और रात होते ही आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे पूरी रात तीनों जंगल धू धू कर जलते रहे। वन पंचायत समिति और वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने नहीं पहुंचे। वनाग्नि से जहां तीनों जंगलों की वन संपदा खाक हो गई है।

4 of 6
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव अड़ौली में जंगल की आग आबादी तक पहुंच गई। ग्रामीणों की सजगता से गांव तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। कपकोट तहसील के कई जंगल भी आग से धधक रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात करीब नौ बजे अड़ौली गांव के पास जंगल में लगी तेजी से गांव की तरफ बढ़ने लगी। गांव के पूर्व प्रधान राजेश टम्टा ने आग को आबादी की तरफ आता देखकर सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन रावल को सूचित किया। रावल गांव के लोगों को साथ लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। उधर, कपकोट के गडेरा, चिरपतकोट और चौड़ास्थल के जंगलों में आग से वन संपदा को नुकसान हुआ है।आरओ एसडी कांडपाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को रवाना कर दिया था। जंगलों की आग पर काबू पाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें