कुट्टू के आटे के पकवान खाकर बिगड़ी तबीयत
- फोटो : अमर उजाला
हरिपुर कलां निवासी सत्यपाल के परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। उनकी पत्नी सरोज, बेटा रोहित, सास केलावती, बेटी शिवानी और अमित को अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, भूपतवाला निवासी बलवंत की बहन कविता, रानी और पायल की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, दोनों परिवारों के सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस रोहित ही अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य 12 लोग अलग-अलग परिवारों के थे, जो हरिपुर कलां क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।