फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बर्फबारी की 10 तस्वीरें: सफेद चादर में लिपटे पर्यटन स्थल, मसूरी से नैनीताल तक दिखे मनमोहक नजारे

Thu, 01 Feb 2024 08:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ में दो दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण चारों धामों और ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, पर्यटन स्थल औली, मसूरी, धनोल्टी, चकराता और नैनीताल में भी ताजा बर्फबारी हुई। 

वहीं, अब प्रदेश भर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 

उत्तराखंड के पहाड़ों में व्हाइट कर्फ्यू: भारी बर्फबारी से कई जगह हाईवे रहे बंद, औली में फंसे वाहन, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 10
चमोली के गांव बर्फ से ढके - फोटो : अमर उजाला
चमोली जनपद में दो दिनों से चल रही बर्फबारी से 50 से अधिक गांव बर्फ के आगोश में समा गए हैं। इन गांवों में खेल खलियान से लेकर आम रास्ते तक बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन

3 of 10
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी मे भी बर्फबारी शुरू हो गई। मसूरी में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ।

4 of 10
चकराता - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद चकराता पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। बृहस्पतिवार को करीब एक हजार पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 10
चकराता - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने लोखंडी, जाड़ी, धारना धार, आलू मंडी, लाल कुर्ती सप्लाई, रामताल, चिरमिरी टॉप, ठाणा डांडा आदि स्थलों में बर्फबारी के बीच जमकर मौज मस्ती की। 
विज्ञापन

6 of 10
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम में चार और हेमकुंड साहिब में करीब पांच फीट ताजी बर्फ जम गई है। 
विज्ञापन

7 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
औली में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। इससे वादियां बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।

8 of 10
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
केदारनाथ धाम में  जमकर बर्फबारी हुई। यहां करीब ढाई फीट ताजी बर्फ जम गई है। 

9 of 10
उत्तरकाशी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री में एक फीट और यमुनोत्री धाम में तीन फीट बर्फ जमी। वहीं, उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

10 of 10
नैनीताल की चोटियों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार साल की पहली बर्फबारी हो चुकी है। हल्की बारिश होने के बाद नैनीताल के नैनापीक क्षेत्र में  बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें