फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election Results 2022: भाजपा कार्यालय में शुरू हुआ जश्न, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल, जमकर खेली होली, तस्वीरों में देखिए...

Thu, 10 Mar 2022 01:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2022, बीजेपी ने जश्न मनाया - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न शुरु हो गया है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ होली खेल रहे हैं। भाजपा कार्यलय में जश्न को लेकर बैठकें भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा आगे चल रही है। 

बृहस्पतिवार को सामने आए नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस की हार या जीत का परिणाम जानने की उत्सुकता के साथ ही प्रदेश के लोगों की निगाहें उन सीटों पर भी लगी हैं, जो दिग्गजों की वजह से हॉट मानी जा रही है। भाजपा भले ही जीत की ओर हो, लेकिन पुष्कर सिंह धामी की जीत तय नहीं है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results 2022: वीआईपी सीट गंगोत्री पर भाजपा आगे, जो यहां से जीता बनेगी उसी की सरकार

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के पांचवें राउंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी को 2908 और कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4702 वोट मिले हैं। अभी तक 19979 भाजपा और 24060 वोट कांग्रेस को मिले हैं। धामी 5081 वोट से पीछे चल रहे हैं। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को  लेकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, बीजेपी कार्यालय में जश्न - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद देहरादून भाजपा कार्यालय में पहुंचे कार्यकर्ता। 
विज्ञापन

3 of 4
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला
भाजपा को सीटों में मिलती बढ़त के बाद से समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। 


 
विज्ञापन

4 of 4
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, भाजपाइयों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों से जश्न मनाते भाजपाइयों की तस्वीरें आए सामने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें