आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आहट के बीच लगातार कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। बहुगुणा से हुई बैठक के बारे में उनसे पूछा गया तो हरक ने कहा कि नाराजगी को लेकर कोई बात नहीं है, मैंने बहुगुणा से सिर्फ इतना कहा था कि साढ़े चार साल में आप कभी हमारे घर चाय पीने नहीं आए। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए बागियों की कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अचानक देहरादून आए पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने असंतुष्टों से मुलाकात के बाद सीएम से हुई मुलाकात के कई मायने लगाए जा रहे हैं। हालांकि विधायक उमेश शर्मा काऊ और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से मिलने के बाद विजय बहुगुणा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और सब कुछ सामान्य होने की बात कही। दूसरी तरफ हरक सिंह रावत से जब इस मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है, मैंने बहुगुणा से सिर्फ इतना कहा था कि पिछले साढ़े चार सालों में वो कभी मेरे घर चाय पीने नहीं आए।