फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का खौफनाक अंत: नौ महीने तक साथ जीने मरने की कसमें खाईं और फिर पत्नी को सुला दिया मौत की नींद 

Tue, 27 Jul 2021 12:48 PM IST
अलका त्यागी संदीप कुमार, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी की हत्या कर शव फेंका - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से नैनीताल लाकर एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर जान ले ली और शव हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बेलुवाखान के पास कलमठ में ठिकाने लगा दिया। 

सामने आया कि नैनीताल के शक्तिफार्म निवासी युवक और दिल्ली निवासी युवती दोनों ही दिल्ली के एक शापिंग मॉल में साथ काम करते थे। यहीं से दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। जब युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह बहाने बनाकर टालता रहा।

आखिरकार युवती ने एक दिन दिल्ली पुलिस में युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इतना होने के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ और नौ महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: दिल्ली से पत्नी को नैनीताल लाकर मार डाला, डेढ़ महीने बाद मिला सड़ा-गला शव

यह खुलासा युवती के पति ने पुलिस से पूछताछ के दौरान किया। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि शादी के बावजूद पारिवारिक कारणों के चलते दोनों एक दूसरे से खुश नहीं थे और आए दिन उसकी पत्नी किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ झगड़ा करती थी। इसमें सास व बहू के बीच होने वाली कलह भी शामिल थी। 

पुलिस के मुताबिक शुरुआत में आरोपी ने पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहा। आखिरकार पति ने पत्नी को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी की हत्या कर शव फेंका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक 11 जून को युवक ने अपनी पत्नी को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है और ऊधमसिंह नगर चलना है। यह कहकर वह पत्नी को लेकर दिल्ली से रवाना हो गया और नैनीताल आ गया। 12 जून को नैनीताल पहुंचने के बाद कुछ समय दोनों ने नैनीताल में बिताया और दोपहर बाद नैनीताल से लगभग 13 किलोमीटर पैदल चलकर रिया गांव के पास जा पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी की हत्या कर शव फेंका - फोटो : अमर उजाला
हनुमानगढ़ी पहुंचने के बाद उसकी पत्नी का फोन स्विच ऑफ हो गया। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जाते वक्त रास्ते में उसने पत्नी से कहा कि वह किसी सुनसान स्थान पर बैठकर प्यार भरी बातें करेंगे।

4 of 5
पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इसी झांसे में वह पत्नी  को नेशनल हाईवे स्थित रिया गांव के समीप कलमठ के भीतर ले गया और वहां जाकर उसने उसकी गलता दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद पति इत्मीनान से कमलठ से बाहर निकाला और वहां से किसी तरह सड़क पर पहुंचकर किसी वाहन से वापस हल्द्वानी को रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी की हत्या कर शव फेंका - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस के एसआई नरेंद्र सिंह का दावा है कि युवती की मौत की वजह पति-पत्नी और सास के बीच रोजाना होने वाला विवाद था। आरोपी पति के अनुसार इसी क्लेश के चलते वह परेशान हो चुका था। परिवार में कलह के चलते उसकी पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी। इसलिए उसने गुस्से मेंं वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें