उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला इलाके में सेक्रेटरी अनीश की हत्या करने के लिए बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किए थे। पोस्टमार्टम में पता चला है कि पेट, सीने, गर्दन और सिर के पिछले हिस्से पर वार किया गया था। सिर पर प्रहार होने की वजह से हड्डी टूट गई थी। दो डॉक्टरों की टीम ने शनिवार रात में पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर में हत्या के बाद हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस बल की मौजूदगी में रात में ही अनीश का पोस्टमार्टम करा दिया गया। दो डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच पोस्टमार्टम किया। इससे पता चला कि अनीश पर चार जगह वार किया गया था। सिर पर पीछे से किए गए प्रहार के कारण हड्डी टूटने से गंभीर घाव आया और अधिक रक्तस्राव होने से अनीश की मौत हो गई। रात में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस बल के बीच शव को गांव भेज दिया गया। इस दौरान अनीश के कई रिश्तेदार और परिचित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।
देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर हंगामे की आशंका में गांव में भारी फोर्स तैनात थी। रविवार को एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम, तीन सीओ और आठ थाने की फोर्स और पीएसी की मौजूदगी में अनीश की अंत्येष्टि कराई गई। पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गोला थाने में अनीश के भाई अनिल ने तहरीर देकर बताया है कि नौ दिसंबर 2019 को अनीश ने दीप्ती मिश्रा से कोर्ट में शादी कर ली थी। तभी से दीप्ती के परिवार के लोग गुस्से में थे। दीप्ति के पिता नलीन मिश्रा, बड़े पिता मणिकांत, चाचा विजय मिश्रा, अजय, उपेंद्र, चचेरे भाई अनुपम, प्रियांकर, अतुल्य, प्रियांशु, दीप्ती के सगे भाई अभिनव मिश्रा, जीजा राजेश व राकेश, फूफा त्रियोगी नारायण और संजीव विवाह से खुश नहीं थे और आए दिन फोन कर अनीश और दीप्ती को धमकी देते थे।
4 of 6
गोरखपुर: अनीश हत्याकांड में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
अनिल ने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत 24 जुलाई को जब अनीश चाचा देवीदयाल के साथ काम से गए थे, इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। चाचा इस हमले में घायल हो गए। पुरानी रंजिश में गांव के अभिषेक तिवारी, विवेक तिवारी व शनि सिंह ने अनीश के लोकेशन की सूचना हमलावरों को दी थी। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या, हत्या की कोशिश, एससीएसटी, आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दे दी गई है।
विज्ञापन
5 of 6
रोती-बिलखती अनीश की पत्नी दीप्ती मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला।
चार महीने की गर्भवती हैं दीप्ति
अनीश की पत्नी दीप्ती के पेट में चार माह का गर्भ है। घटना के बाद उनकी सेहत खराब होने पर घरवालों ने उन्हें चिकित्सक को भी दिखाया है। रिश्तेदार और सगे संबंधित उन्हें किसी तरह समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
गोरखपुर: पत्नी दीप्ती मिश्रा के साथ अनीश चौधरी।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
इकलौते सिपाही भाई ने तोड़ लिया था रिश्ता
दीप्ती का इकलौता भाई अभिनव मिश्रा पुलिस महकमे में सिपाही है। बहन के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद से उसने रिश्ता तोड़ लिया था। तब से घर नहीं आया। ग्रामीणों के मुताबिक वह शादी में भी शामिल नहीं हुआ था। हालांकि नामजद आरोपी होने की वजह से पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है।