उत्तरकाशी में चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम पौने सात बजे 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। इनमें से 23 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बस में चालक और परिचालक और मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के गांव जखला निवासी 28 तीर्थयात्री सवार थे। हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब 5 किमी दूर रिखाऊं खड्ड क्षेत्र में हुआ। बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। दुर्घटना की सूचना पर बड़कोट और पुरोला पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सात घायलों को निकाला गया जिसमें तीन महिलाएं थीं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 8
uttarakhand bus accident
- फोटो : अमर उजाला
गहरी खाई व अंधेरा होने से शवों को सड़क तक लाने में दिक्कत आ रही है। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। मौके पर एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, सीओ सुरेंद्र भंडारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Tragic accident
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री हाईवे पर रिखाऊं खड्ड के पास हुई बस दुर्घटना के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर था।
4 of 8
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़े हुए थे। वहीं यात्रियों के शव पेड़ों से लटक रहे थे। किसी का हाथ गायब था तो किसी का पैर। आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लेने वाले हाकम किसी तरह खाई में उतरे। उन्होंने तत्काल डीएम, एसपी और सीओ को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
5 of 8
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड मोरी के जखोल वार्ड नंबर 22 से जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत ने बताया कि वह रविवार को देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चले थे। हादसे का शिकार होने वाली बस उनके आगे-आगे चल रही थी।
विज्ञापन
6 of 8
uttarakhand bus accident
- फोटो : अमर उजाला
वह बस से आगे निकलना चाहते थे। लेकिन लगातार गाड़ियों के आने के चलते वह आगे नहीं निकल पाए। इसी बीच आगे चल रही बस में ऐसा लगा कि जैसे उसका स्टेयरिंग फेल हुआ या फिर ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई।
विज्ञापन
7 of 8
Uttarakhand Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद हाकम सिंह अपने कुछ साथियों के साथ खाई में उतरे जहां पेड़ों पर लोगों के शव लटक रहे थे।