फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Bus Accident: तस्वीरों में देखें वह खतरनाक हिस्सा, जिसने छीन लीं 26 जिंदगियां, मनहूस मोड़ को कोस रहे लोग

Mon, 06 Jun 2022 01:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)।
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री हाईवे पर रिखाऊं खड्ड के समीप हुई बस दुर्घटना में 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बस मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों से भरी हुई थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा में भर्ती कराया गया। 

रविवार शाम पौने सात बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से करीब पांच किमी दूर यमुनोत्री की ओर रिखाऊं खड्ड स्थान पर हादसा हुआ। बस में चालक व परिचालक सहित 30 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे बड़कोट, पुरोला पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम खोज एवं बचाव अभियान में जुटी। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां सड़क पर पैरापिट भी नहीं है।

डामटा से लेकर रिखाऊं खड्ड तक पांच किमी एरिया को पहले से ही डेंजर घोषित कर रखा है। अंधा मोड़ होने की वजह से सामने से आ रहा वाहन जल्दी से दिखाई नहीं दिखाई देता  है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
पूर्व जिला पंचायत सदस्य और स्थानीय निवासी कुशला नन्द नौटियाल, जबर सिंह पंवार ने एनएच के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
इनका कहना है कि विभाग सड़क पर लीपा पोती कर सरकारी धन को ठिकाने लगा रहा है। जिस जगह सुरक्षा  दीवारें और पैरापिट लगाने थे वहां लगाए नहीं और जहां नहीं लगने थे वहां लगा दिए।
 

4 of 5
बस दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
यदि दुर्घटना वाली जगह पर पैरापिट होते तो सम्भवतः घटना नहीं होती।

ये भी पढ़ें...यमुनोत्री में दर्दनाक हादसा: मदद पहुंचने से पहले बंद हो चुकी थी तीर्थयात्रियों की चीख-पुकार, बिखरीं थीं लाशें ही लाशें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिजनों को सांत्वना देते सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें