शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर जारी रिपोर्ट में देहरादून को बेशक सफाई के मामले में पूरे राज्य में नंबर वन और पूरे देश में 82वें स्थान पर रखा हो, लेकिन हकीकत कुछ और है।
आलम ये है राजधानी के तमाम इलाकों में अभी सफाई का स्तर वह नहीं है, जिससे यह साबित होता हो कि यह बहुत अधिक साफ सुथरे शहरों में से एक है। स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी होने के अगले दिन अमर उजाला की टीम ने राजधानी के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया।
कनक चौक, तिब्बती मार्केट, धामावाला, मच्छी बाजार, अंसारी मार्ग समेत कई इलाकों में मुख्य मार्गों पर कूड़ा करकट के साथ ही गंदगी का अंबार देखने को मिला। जिसने नगर निगम की ओर से शहर को साफ सुथरा बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की कलई खुल रही है। जहां एक तरफ स्वच्छ सर्वेक्षण रिपोर्ट में पूरे राज्य में नंबर वन घोषित किए जाने के बाद देहरादून नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी से उत्साहित हैं।