फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद के बाद अब शूटिंग के लिए साउथ के ये सुपरस्टार पहुचेंगे उत्तराखंड, यहां लगेगा पहला सेट

Sun, 17 Jun 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
mahesh babu
शाहिद कपूर के बाद जल्द ही साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग का पहला सेट यहां लगाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
महेश बाबू - फोटो : SPYDER - Youtube
महेश बाबू की इस फिल्म का नाम हालांकि अभी तक सामने नहीं आया है , लेकिन टीम जल्द ही यहां पहुंच रही है। फिल्म की शूटिंग देहरादून में की जाएगी। शूटिंग 17 जून से शुरू हो रही है। जिसके लिए टीम 16 जून को ही पहुंच जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 6
एफआरआई
जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के लिए टीम को नौ जून को आना था। सेट के लिए एफआरआई को चुना गया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर 21 जून को पीएम मोदी के कार्यक्रम के चलते एफआरआई में शूटिंग की अनुमति नहीं दी गई।

4 of 6
film shooting - फोटो : demo
बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अद्लक्खा ने बताया कि, अब फिल्म की शूटिंग के लिए डालनवाला क्षेत्र में एक प्राईवेट स्कूल को चुना गया है। योग दिवस के कार्यक्रम के बाद फिर एफआरआई में शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
pooja hegde
फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, उत्तराखंड में अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की भी शूटिंग होगी। सरकार ने  फिल्म नीति में परिवर्तन करते हुए शूटिंग को टैक्स फ्री किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Batti Gul Meter Chalu
बता दें कि, उत्तराखंड में शूट हुई  बिजली गुल मीटर चालू की शूटिंग खत्म हो गई है। फिल्म निर्देशक नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट शूटिंग के लिए राज्य सरकार के सहयोग पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें