गंगोत्री धाम और यमुनोत्री में बारिश-बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बाबा केदार के धाम में अपराह्न बाद हल्की बारिश हुई। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही पर्वतीय इलाकों में एक बार स्थानीय हवाओं का दबाव देखने को मिल रहा है।