फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे सेना के 40 जांबाज, 22 मई को खोले जाएंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, देखिए तस्वीरें

Sun, 24 Apr 2022 10:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साबिह के आस्था पथ से बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे सेना के जवानों ने करीब दो किमी तक मार्ग से बर्फ हटा ली, अब मात्र डेढ़ किमी मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है। यदि मौसम ने साथ दिया, तो एक मई तक हेमकुंड साहिब तक आवाजाही शुरू हो जाएगी।

इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह साढ़े दस बजे खोले जाएंगे। प्रतिवर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाते थे, लेकिन इस वर्ष मौसम अनुकूल होने के चलते हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने तीन दिन पहले खोलने का निर्णय लिया है। 

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ को देखते हुए 17 अप्रैल से सेना के जवानों ने अटलाकुड़ी स्थान से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। पिछले पांच दिनों में सेना के जवानों ने करीब दो किलोमीटर तक बर्फ हटाकर आस्था पथ को सुचारु कर दिया है। बर्फ हटाने के काम में 40 जवान लगे हैं। यहां कई जगहों पर हिमखंड भी टूटकर रास्ते में आए थे, जिन्हें जवानों ने साफ कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साबिह के आस्था पथ से बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला
जवानों के साथ गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साबिह के आस्था पथ से बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड में अभी भी करीब पांच फीट तक बर्फ जमी है, यहां पवित्र सरोवर, लक्ष्मण मंदिर और गुरुद्वारे के इर्द-गिर्द बर्फ जमी है।

4 of 5
हेमकुंड साबिह के आस्था पथ से बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला
सेना के जवानों को करीब डेढ़ किमी तक और बर्फ काटकर रास्ता बनाना है। इसके बाद हेमकुंड में आम रास्तों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: चुनौती बनेंगे 40 से अधिक डेंजर लैंडस्लाइड जोन, जानिए किस धाम की राह में कितनी बाधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hemkund sahib - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यदि मौसम ने साफ दिया तो एक मई तक आस्था पथ को पूरी तरह से सुचारु कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें