फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Badrinath-Kedarnath: धामों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखकर श्रद्धालुओं के खिले चेहरे, तस्वीरें

Sat, 11 Nov 2023 06:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)/ रुद्प्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
केदारनाथ में लगातार तीसरे दिन भी जमकर बर्फबारी हुई। इस दौरान लगभग 4 इंच तक नई बर्फ जमी, जिस कारण केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान यात्री, अधिकारी-कर्मचारी भी ठंड स ठिठुरते रहे। धाम में अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री रहा।

खराब मौसम के कारण केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही सिमेंट से जुड़े कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। शनिवार को सुबह से केदारनाथ में बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम का मिजाज बदलता रहा। दोपहर सवा 12 बजे से केदारनाथ में बर्फबारी होने लगी थी। लगभग दो घंटे तक केदारपुरी में तेज बर्फबारी होती रही।

धाम में लगभग चार इंच नई बर्फ जमा हुई। इससे पूर्व बीते शुक्रवार को भी धाम में जमकर बर्फबारी हुई थी। खराब मौसम के कारण जहां बाबा के भक्तों व यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को ठंड के कारण खासी परेशान हो रही है। धाम में पिछले तीन, चार दिनों से दोपहर बाद से तापमान मानइस में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
शनिवार को भी यहां अधिकतम पारा 3 डिग्री व न्यूनतम माइनस 9 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्य भी व्यापक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : amar ujala

वहीं बदरीनाथ धाम में भी शनिवार सुबह जमकर बर्फबारी हुई। जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में दिनभर मौसम बदला रहा, श्रद्धालुओं ने ठिठुरते हुए भगवान के दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में शनिवार सुबह करीब पांच बजे हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर बाद धाम में बर्फबारी शुरू हो गई जो सुबह करीब आठ बजे तक चलती रही। इससे पूरे धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

4 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

धाम के आसपास की चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई। हालांकि सुबह दस बजे के आसपास मौसम कुछ साफ हुआ, लेकिन बर्फबारी होने से धाम में ठंड काफी बढ़ गई है। दोपहर तक धाम में ज्यादातर बर्फ पिघल गई, लेकिन पहाड़ियों में बर्फ जमी हुई है।



ये भी पढ़ें...Dehradun : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : amar ujala
इसके अलावा फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, गोरसों में भी बर्फबारी हुई है। वहीं निचले इलाकों जमकर बारिश हुई। जोशीमठ, पीपलकोटी, गोपेश्वर, चमोली सहित अन्य जगह पर हुई बारिश से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं आसमान में अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे रात को फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें