बबिता
- फोटो : amar ujala
देहरादून: सबके लिए उम्मीद की किरण हैं बबिता बुआ
बबिता बुआ हर किसी के लिए उम्मीद की किरण हैं। स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना हो, गरीब कन्याओं का विवाह या बेसहारा बुजुर्गों के लिए छत का इंतजाम। हर कोई बबिता सहोत्रा के पास उम्मीद लेकर पहुंचता है। इलाके के लोग उन्हें बबिता बुआ के नाम से पुकारते हैं। वह जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही रोजगार से भी जोड़ रही हैं। इनके प्रयासों से कई बेटियां दून के नामी स्कूलों में अध्ययन कर रही हैं। गरीब कन्याओं का विवाह कराने की दिशा में भी बबिता के प्रयास सराहनीय हैं। वह मलिन बस्तियों को नशे से मुक्त करने के साथ ही बुजुर्गों की सेवा के लिए भी काम कर रही हैं। काजल, दीक्षा, निधि, प्रतिभा, प्रतीक्षा, दीपिका जैसी कई बालिकाओं को स्कूल तक पहुंचाया। इनमें दीपिका टीचर बन गई हैं। इसके अलावा भी कई लड़कियां नौकरी कर रही हैं।