वीडियो क्रांफ्रेंसिंग क्रर्यक्रम में बच्चे
तेज गति से सांप पंडाल की ओर आते देख बच्चों एवं बड़ों में हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने सांप को दूसरी तरफ भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांप सीधे पंडाल की ओर आता रहा। बामुश्किल गांवों के गणमान्य लोगों एवं स्कूलों से आए शिक्षकों ने बच्चों को रोकने का प्रयास किया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और वे सांप को जंगल में ले गए।