फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विपक्ष को लिया आड़े हाथ, तस्वीरें

Sun, 03 Feb 2019 06:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
amit shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देहरादून के परेड मैदान में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन के दौरान कार्यकताओं में जोश भरा। ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प के साथ आरंभ हुए सम्मेलन में अपने करीब 48 मिनट के संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को न्यू इंडिया की दिशा में बड़ा कदम करार दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने  कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष पर जमकर हमले बोले। सम्मेलन के जरिए उन्होंने देवभूमि से लोकसभा चुनाव का विधिवत शंखनाद किया । 
विज्ञापन

2 of 5
त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह
देवभूमि में भाजपा ने कभी विधानसभा चुनाव से पहले ‘खंडूड़ी हैं जरूरी’ का नारा दिया था। शनिवार को देवभूमि से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ भारत के लिए ये बहुत जरूरी है कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। मोदी के बगैर देश की सीमाओं को सुरक्षित नहीं कर सकते। देश के गौरव को कोई आगे नहीं बढ़ा सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
त्रिशक्ति सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शाह ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट में रक्षा बजट, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और पांच लाख रुपये की आय सीमा और मजदूर हित में लिए फैसलों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया। उनके संबोधन का बड़ा हिस्सा बजट पर रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होने केदारनाथ में पुनर्निर्माण, आल वेदर रोड निर्माण को मोदी विजन से जोड़ा। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश की पांचों सीटें और देश में चार सौ से अधिक सीटें जिताने का संकल्प लें। 
 

4 of 5
amit shah
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने वीर सैनिकों के लिए ओआरओपी दी। जबकि कांग्रेस ने भी ओआरओपी दिया, लेकिन उसका मतलब ओनली राहुल ओनली प्रियंका है। बजट में किसानों को छह हजार रुपये सालाना पर विपक्ष के पलटवार पर शाह बोले कि राहुल गांधी को यह भी पता है कि रबी खरीफ में कौन सी फसल होती है?  उन्होंने कहा कि बजट को सबने सुना, मगर एक बात नहीं देखी होगी। जोश में बोलने वालों के चेहरों पर कल हवाइयां उड़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amit shah
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के त्रिशक्ति सम्मेलन में आरटीआई कार्यकर्ता ने काला कपड़ा लहराकर अफरातफरी मचा दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कपड़ा छीनकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस जैसे-तैसे उक्त युवक को भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गई। पुलिस का दावा है कि उक्त युवक भाजपा के बूथ कार्यकर्ता का कार्ड बनवाकर अंदर दाखिल हुआ था। हालांकि देर शाम तक उसके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें