वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब से शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदुत्व के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर नाराज बजरंग दल के नेताओं ने सोमवार को खुर्शीद के नैनीताल जिले में स्थित घर पर तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं उनके घर को आग के हवाले कर दिया। वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक मुक्तेश्वर से आगे पड़ने वाले क्षेत्र सतखोल में स्थित सलमान खुर्शीद के आवास पर बजरंग दल के 20 से अधिक कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं। खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी
- फोटो : एएनआई
खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने बताया कि सोमवार की दोपहर 20 से अधिक लोग आए और उन्होंने आवास में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने सुंदर राम के परिवार के साथ अभ्रद व्यवहार भी किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से आरोपी फरार हैं। पुलिस अभी जांच कर रही है।
4 of 5
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
केयर टेकर की तहरीर के आधार पर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गोली भी चलाई गई।