फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पुलिस ने किया पीछा तो बचने को युवक तालाब में कूदा, डूबने से हुई मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 25 Aug 2024 10:28 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस से बचने को तालाब में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
संरक्षित पशु कटान की सूचना पर गोवंश स्क्वायड की टीम ने एक युवक का पीछा किया तो उसने तालाब में छलांग लगा दी। इस दाैरान तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। गुसाए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्रता भी कर दी और जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, गोवंश स्क्वायड की टीम को रविवार की सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास एक युवक बाइक पर संरक्षित पशु का मांस लेकर बेचने जा रहा है।

Uttarakhand: पाखरो रेंज मामला...सीबीआई ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से दो घंटे की पूछताछ
विज्ञापन

2 of 7
तालाब में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस ने माधोपुर के पास युवक की घेराबंदी की तो वह बचकर भागने लगा। इस दौरान युवक ने एक तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में युवक को छलांग लगाता देख पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन

3 of 7
तालाब में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
वहीं मौके पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से जमकर नोकझोंक और हंगामा बढ़ गया।

4 of 7
तालाब में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और युवक के शव को तालाब से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजना चाहा तो ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

5 of 7
तालाब में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के काफी देर समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव उठाने दिया। उधर, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोनू निवासी सोहलपुर गाडा, रुड़की के रूप में हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सामने निकल कर आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 7
धरने पर बैठै विधायक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, युवक की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट करने के बाद शव तालाब में फेंक दिया था। परिजनों की ओर से हत्या की तहरीर दी गई है। उधर सिविल अस्पताल में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल में भगवानपुर विधायक ममता राकेश कलियर विधायक फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह समेत पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें