कार्यक्रम में पहुंचे होनहार
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने कहा हमारे होनहार देश का भविष्य हैं। कठिन हालातों में भी बच्चों ने बेहतर मुकाम पाया है। अमर उजाला की विश्वसनीयता है, लोगों को विश्वास है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 70% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12वीं तक 600 से लेकर 1200 तक की धनराशि हर महीने दी जाएगी।