फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर हंगामा और तोड़फोड़, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, तस्वीरें... 

Thu, 10 Jun 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
सड़क हादसे के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुड़की में सालियर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो बच्चे भी घायल हो गए।

बाइक सवार की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शव हाईवे पर रखकर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।

नैनीताल : देर रात खाई में गिरी कार, दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत, मृतकों में एक महिला भी शामिल, तस्वीरें

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर गांव निवासी रितिक (30) बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे बाइक पर दो बच्चियों के साथ रुड़की की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सालियर के पास हाईवे पर क्राॅसिंग पर पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसके बाद बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। ट्रक के नीचे आकर रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे छिटककर हाईवे किनारे जा गिरे और घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
सड़क हादसे के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर हाईवे खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 6
सड़क हादसे के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इस बीच गुस्साए ग्रामीण शव को लेकर हाईवे पर ही बैठ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। सूचना मिलते ही एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ बहादुर सिंह चौहान समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

4 of 6
सड़क हादसे के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

5 of 6
सड़क हादसे के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। वाहन चालक हाईवे पर फंस गए। किसी तरह पुलिस ने वाहनों को रूट डायवर्ट कर यातायात सुुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क हादसे के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हाईवे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं जुट गई। इस बीच पुलिस ने सख्ती दिखाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण डटे रहे। काफी समझाने के बाद करीब आठ बजे जाम खुल सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें