फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर बेल बजी तो भाजपा नेता की बेटी ने दरवाजा खोला, फिर जो हुआ मच गया कोहराम

Sat, 30 Mar 2019 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
loot, robbery - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में कनखल थाने की संदेश नगर कालोनी में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य प्रीति चौहान और उनकी छह साल की बेटी को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाश करीब पंद्रह लाख के जेवर और ढाई लाख की रकम लूटकर ले गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीआईयू और कनखल पुलिस की कई टीमें वारदात के खुलासे में जुट गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
loot, robbery
घटना शनिवार दोपहर दो से ढाई बजे के बीच हुई। मूल रूप से लक्सर पट्टी के गांव हरसीवाला के रहने वाले भाजपा नेता और स्टोन क्रशर मालिक कदम सिंह चौहान की पत्नी प्रीति चौहान हबीपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह परिवार के साथ कनखल की संदेश नगर कालोनी में रहते हैं। शनिवार को वह भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक की गांव कटारपुर में आयोजित सभा में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
loot, robbery
घर पर उनकी पत्नी प्रीति चौहान और छह साल की बेटी माही थी। दोपहर को करीब दो से ढाई बजे के बीच डोर बेल बजने पर प्रीति चौहान ने बेटी माही को गेट खोलने के लिए भेजा। गेट खोलने के बाद बेटी माही से बातचीत करते हुए तीन लोग अंदर घुस आए। अंदर घुसने पर धारदार हथियार के बल पर प्रीति को कब्जे में ले लिया और माही के हाथ पैर बांध दिए। बच्ची के गले पर धारदार हथियार रखकर हत्या करने की धमकी देने पर प्रीति ने अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर का पासवर्ड बता दिया।

4 of 5
loot, robbery
लॉकर और अलमारी में रखे सोने हीरे के जेवर और ढाई लाख की रकम लेने के बाद प्रीति को बाथरूम में बंद कर तीनों बदमाश फरार हो गए। बाथरूम के बगल में बने खुले स्थान एवं कमरे के बीच लगी कांच की खिड़की को तोड़कर प्रीति तुरंत भागकर मुख्य गेट की तरफ आई। मुख्य दरवाजा बाहर से बंद होने के चलते महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी युवक ने बाहर से कुंडा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
loot, robbery
प्रीति ने पूरी घटना की जानकारी युवक को दी। इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर एसओ कनखल हरिओमराज चौहान, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान, एसआई ओमकांत भूषण मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो बदमाशों की उम्र 30 वर्ष से कम थी और एक की उम्र 40 वर्ष के आसपास रही होगी। उन्होंने अंदर घुसने के बाद अपने मुंह कपड़े से ढक लिए थे। एसओ हरिओमराज चौहान ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें