फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती का दिव्य नजारा देखा तो देखते रह गए महामहिम, तस्वीरें

Fri, 30 Sep 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हरिद्वार में प्रसिद्ध गंगा आरती का हिस्सा बने तो यहां का नजारा देख अभिभूत हो उठे। महामहिम हरकी पैड़ी पर मां गंगा की निर्मलता के संकल्प सारथी बने।
विज्ञापन

2 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
गंगा आरती में भाग लेने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ हाथ खड़े कर राष्ट्र रक्षा और गंगा की निर्मलता का संकल्प लिया। तालियां बजाते हुए आत्मीयता के साथ संकीर्तन में भी भाग लिया।
विज्ञापन

3 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
हरकी पैड़ी पर रोजाना सायंकालीन आरती के बाद श्रद्धालुओं को हाथ खड़े कराकर राष्ट्र रक्षा और गंगा की निर्मलता अविरलता का संकल्प दिलाया जाता है। बृहस्पतिवार को भी गंगा आरती के बाद संकल्प दिलाया गया।

4 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
गंगा आरती में शामिल हुए महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आरती के बाद श्रद्धालुओं के साथ हाथ खड़े कर संकल्प लिया। 
विज्ञापन

5 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
महामहिम संकीर्तन में इतने मंत्रमुग्ध हो गए कि उन्होंने खुद भी तालियां बजाकर उच्चारण किया।
विज्ञापन

6 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
गंगा आरती के दौरान हाथ से दीपक घुमाकर आरती कराने वाले पुजारी को एकटक निहारते रहे।
विज्ञापन

7 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
आरती के दौरान महामहिम हरकी पैड़ी के आध्यात्मिक वातावरण में इतने लीन हो गए कि उन्होंने आरती से जुड़ी हर चीज को बड़ी आत्मीयता से स्वीकार किया।

8 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
महामहिम की मौजूदगी में हरकी पैड़ी पर रंग बिरंगी लाइटों की चकाचौंध रही।

9 of 10
pranab mukherjee join ganga aarti - फोटो : AmarUjala
आरती के दौरान पीले वस्त्रों में मौजूद शांतिकुंज के पीत वस्त्रधारी आकर्षण का केंद्र बने रहे। खुद राष्ट्रपति और उनके साथ पहुंचे अधिकारीगण पीतवस्त्राधारियों को निहारते रहे। 
विज्ञापन

10 of 10
विजिटर बुक में राष्ट्रपति ने लिखी टिप्पणी - फोटो : RajeshShamra/AmarUjala
आरती के बाद राष्ट्रपति ने गंगा सभा की विजिटर बुक में संदेश भी लिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें