फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की फांसी का सच जानना है तो यहां आइए...

Fri, 30 Sep 2016 09:18 AM IST
मेहताब आलम/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
bhagat singh
देश का कोई भी आम नागरिक अब शहीद ए आजम भगत सिंह की फांसी से जुड़े अनसुलझे पहलुओं को जान सकेगा। पाकिस्तान के लाहौर कोर्ट से हरिद्वार लाए गए केस ट्रायल की प्रति के उर्दू से हिंदी अनुवाद के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने इसका डिजिटलाइजेशन किया है।
विज्ञापन

2 of 8
gurukul kangri
अब तक विश्वविद्यालय के संग्रहालय में रखे ट्रायल के 1667 पन्नों को एहतियातन दूर से ही देखने की इजाजत थी। डिजिटलाइजेशन होने से ट्रायल का हर पेज पढ़ा जा सकेगा। जंगे आजादी के समय सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इस फांसी को लेकर देश के आवाम में अब भी आक्रोश देखा जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
bhagat singh - फोटो : bhagat singh
बुधवार को पूरे राष्ट्र ने सरदार भगत सिंह को याद किया। इस दौरान भी उनकी फांसी से जुड़े सवाल उठते रहे। शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सहित 18 लोगों पर पांच मई 1930 में लाहौर कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। 11 सितंबर 1930 को आरोप तय होने के बाद 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
 

4 of 8
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
लाहौर कोर्ट में चले इस ऐतिहासिक ट्रायल की प्रमाणित प्रतिलिपि वर्ष 2009 में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो. स्वतंत्र कुमार के प्रयास से हरिद्वार लाई गई। पाकिस्तान के सिंध प्रांत निवासी लक्ष्मण शर्मा ने ट्रायल का शब्द ब शब्द उर्दू से हिंदी में अनुवाद किया। 
 
विज्ञापन

5 of 8
भगत सिंह
तब से धरोहर के रूप में गुरुकुल के संग्रहालय में रखे ट्रायल के पेज दूर से जरूर देखे जाते रहे, मगर पेज खराब होने के डर से इन्हें छूने या पलटने की अनुमति नहीं थी।
 
विज्ञापन

6 of 8
शहीद-ए-आजम भगत सिंह
ट्रायल से जुड़े हर बिंदु से देशवासियों खासकर युवाओं को रूबरू कराने के लिए विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग ने अब उर्दू और हिंदी अनुवाद दोनों पेज का डिजिटलाइजेशन कराया है। जिससे अब कोई भी नागरिक गुरुकुल के संग्रहालय में कंप्यूटर स्क्रीन पर ट्रायल पढ़कर अपनी जिज्ञासा को शांत कर सकेगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
भगत सिंह
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का प्रयास सफल रहा तो घर बैठे ऑनलाइन भी ट्रायल का एक- एक पेज पढ़ा जा सकेगा। विवि प्रबंधन ट्रायल को वेबसाइट पर अपलोड करने पर भी विचार कर रहा है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि सरकार अनुमति देने के पक्ष में नहीं है, बावजूद इसके प्रबंधन प्रयास में जुटा है। अनुमति मिली तो गुरुकुल की वेबसाइट पर भी ट्रायल उपलब्ध होगा।
 
विज्ञापन

8 of 8
हरीश रावत - फोटो : Self
गुरुकुल कांगडी विवि के इतिहास विभागाध्यक्ष डा. देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि शहीद ए आजम भगत सिंह भारतीय युवाओं के आदर्श हैं। देशवासी उनकी फांसी से जुड़े सभी पहलुओं को जान सकें, इसके लिए केस ट्रायल का डिजिटलाइजेशन कराया गया है। पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत इसका विमोचन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें