फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का केदारनाथ दौरा: 2013 आपदा के दौरान किया था ये खास काम, चार वर्षों में पांचवीं बार पहुंच रहे धाम

Fri, 05 Nov 2021 07:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्ता उत्तराखंड से काफी पुराना है। 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी मसीहा बनकर उतरे थे। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों के लिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आपदा के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पीएम मोदी ने ही रखा था। हालांकि मोदी के द्वारा दिए गए पुननिर्माण के प्रस्ताव को उस समय की कांग्रेस सरकार ने स्वीकार नहीं किया था। उस वक्त पीएम नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। मोदी ने संकट के वक्त पर्यटकों और श्रद्धालुओं की मदद के लिए उत्तराखंड के लोगों की भरपूर सराहना भी की थी। क़ुदरत का कहर झेल रहे केदारनाथ धाम में उस वक्त उन्होंने फंसे 15000 गुजरातियों को केवल एक दिन में सुरक्षित निकाल लिया था। तब हैदराबाद में आयोजित एक रैली में भी मोदी ने उत्तराखंड के दैवीय आपदा पीड़ितों की मदद के लिए पांच रुपए का टिकट लगाकर धनराशि एकत्र करने के लिए जनता से अपील भी की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
स्वतंत्र भारत में यह पहला मौका है, जब प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल में पांचवीं बार बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। वे अपने पहले कार्यकाल में चार बार बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगाध आस्था है। अस्सी के दशक में डेढ़ माह तक केदारपुरी में मंदाकिनी नदी के बायीं तरफ गरूड़चट्टी में उन्होंने लगभग डेढ़ माह तक साधना की थी।

4 of 5
केदारनाथ में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : फाइल फोटो
तब वह प्रतिदिन बाबा के दर्शन के लिए केदारनाथ मंदिर में पहुंचते थे। जबकि देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ गुफा में ध्यानरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
उसी वर्ष पीएम मोदी 20 अक्तूबर को पुन: केदारनाथ पहुंचे थे। इसके बाद प्रधानमंत्री 7 नवंबर 2018 को तीसरी बार केदारनाथ पहुंचे थे। इसके बाद वे चौथी बार 18 मई 2019 को धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ध्यान गुफा में लगभग 17 घंटे तक साधना भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें