फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Kedarnath Visit: रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 95 किमी दौड़ लगाकर अखिर क्यों पीएम से मिलना चाहते हैं ऋषभ

Mon, 01 Nov 2021 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
पीएम से मिलना चाहते हैं ऋषभ - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ऋषभ मिंगवाल रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक 95 किमी दौड़ लगाकर आगामी 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं।

देवस्थानम बोर्ड: उग्र तीर्थ पुरोहित सड़कों पर, त्रिवेंद्र सिंह रावत को नहीं करने दिए केदार बाबा के दर्शन, तस्वीरें

अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोठगी निवासी ऋषभ मिंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वे रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक दौड़कर, वहां पहुंचकर पीएम से मिलना चाहते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में खेलों के विकास के लिए अच्छी पहल की है। वे खिलाड़ियों से सीधे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं।

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ की ध्यान गुफा में इस साल 36 श्रद्धालुओं ने की साधना, 4 नवंबर तक बुकिंग फुल

ऋषभ ने बीते दिनों जिले में 82 किमी लंबी एकता दौड़ 8 घंटे 42 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पीएम मोदी आगामी 5 नवंबर को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीएम दो घंटे तक धाम में रहेंगे। वे जनता को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को इसी दिन केदारनाथ आने का निमंत्रण दिया है। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा का अनवारण भी करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : amar ujala
अभी तक की सूचना के मुताबिक केदारनाथ पहुंचकर वह सबसे पहले धाम में पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद वह पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
 

4 of 5
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
वर्ष 2017 में पीएम मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया था। इन कार्यों के शिलान्यास से लेकर निरीक्षण के लिए वह अब तक चार बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ध्यान गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में शासन-प्रशासन के अधिकारी पीएम के दौरे के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर खाका तैयार कर चुके हैं। रुद्रा प्वाइंट से ध्यान गुफा तक क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें