फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में भी नहीं पका, फिर गेंद की तरह उछलने लगा, जानिए पूरा मामला

Fri, 07 Jul 2017 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 6
plastic rice
रेस्टोरेंट में जब चावल एक घंटे तक भी नहीं पका तो उसे गोला बनाकर फेंका गया। तभी वह गेंद की तरह उछलने लगा। चावल को इस तरह से उछलता देख वहां खड़े सभी लोगों के होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rice
अल्मोड़ा में प्लास्टिक के चावल पहुंचने से लोगों में हड़कंप मच गया। एक रेस्टोरेंट में घंटे भर से ज्यादा समय तक चावल नहीं पका तो रेस्टोरेंट स्वामी को शक हुआ। उसने कुछ अन्य लोगों को इस बारे में बताया। अधपके हुए चावल का गोला बनाया गया तो वह बॉल की तरह उछलने लगा। 
विज्ञापन

3 of 6
चावल - फोटो : AmarUjala
तत्काल प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने मौके पर तुरंत चावल के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जब चावल नहीं पका तो रेस्टोरेंट स्वामी ने चावल को दोबारा चूल्हे में रख दिया। 

4 of 6
sdt
करीब एक घंटे बाद भी जब चावल नहीं पका तो उन्होंने कुछ लोगों को इस बारे में बताया। प्लास्टिक के चावल की आशंका के चलते इस अधपके चावल का गोला बनाया और उसे जमीन में पटका तो वह बॉल की तरह उछलने लगा और टूटा भी नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
asd - फोटो : Getty Images
इसके बाद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को दी। प्रशासन के निर्देश पर कुछ देर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह पुलिस बल के साथ  रेस्टोरेंट पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर चावल का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
qaw
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि  रेस्टोरेंट स्वामी ने किसी स्थानीय दुकानदार से यह चावल खरीदा था, लेकिन उसके पास इसका बिल उपलब्ध नहीं था। उन्होंने बताया कि यह चावल लक्ष्मी बद्री एग्रो फूड प्रा.लि. कंपनी का था। इसलिए सेंपल में फिलहाल इसी कंपनी को पार्टी बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने उस दुकान से सेंपल नहीं लिए जहां से यह चावल खरीदा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें