फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट डालने के बाद धधक उठा उत्तराखंड

Mon, 10 Jul 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतपुली
विज्ञापन
1 of 6
satpuli
सतपुली कस्बे में रविवार को एक आपत्तिजनक धार्मिक फेसबुक पोस्ट ने ह‌िंसा पैदा कर दी। दो समुदायों में ह‌िंसा इतनी भड़क गई क‌ि सतपुली धधक उठा। देख‌िए तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
satpuli
हालांक‌ि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सांप्रदायिक बवाल होने से टल गया। लेक‌िन लोगों ने आरोपी युवक की दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही उनमें आग लगा दी। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
satpuli
पुलिस ने मामले में पूर्व ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर सतपुली निवासी वसीम अहमद पुत्र नसीम अहमद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

4 of 6
satpuli
प्रभारी एसओ सतपुली केआर राठौर ने बताया कि कस्बे के एक फल एवं सब्जी विक्रेता व्यवसायी के पुत्र ने अन्य धर्म विशेष से संबधित एक आपत्तिजनक  पोस्ट फेसबुक पर अपलोड कर दी। पोस्ट के वायरल होते ही दूसरे धर्म के ग्रामीण भड़क उठे। 
विज्ञापन

5 of 6
satpuli
पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों एवं एबीवीपी से जुड़े युवाओं ने आरोपी युवक की दुकानों के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ युवाओं ने आरोपी युवक की दोनों दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए सामान और दुकान को आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आग ने विकराल रूप धारण कर नजदीकी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाकर एक बड़ी घटना को होने से बचा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें