फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: आम की इतनी वैरायटी देखकर मुंह में पानी आ जाएगा

Mon, 10 Jul 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
विज्ञापन
1 of 6
MANGO
ये है मैंगो मेला। जी हां, यहां आपको आम की इतनी वैरायटी द‌िखाई देंगी क‌ि मुंह में पानी आ जाएगा। तो चल‌िए देखते हैं आम की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 6
MANGO
उद्यान विभाग की ओर से किसान भवन में आयोजित दो दिवसीय आम महोत्सव में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पहले दिन आम प्रतियोगिता कराई गई। आम उत्पादन में ऊधमसिंह नगर जनपद को प्रथम पुरस्कार दिया गया। जबकि हरिद्वार को दूसरा और देहरादून को तीसरा पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
MANGO
दशहरी प्रजाति में टिहरी के खुशहाल मणि को पहला, ऊधमसिंह नगर के अरुण कुमार को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता में चंबा टिहरी का लंगड़ा आम छाया रहा। लंगड़ा प्रजाति में चंबा टिहरी की लखणी देवी को पहला और जीत राम को दूसरा, चौसा में गदरपुर के दीपक आर्य को पहला, हरिद्वार के राव नौशेर खान को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। 

4 of 6
MANGO
आम्रपाली में नैनीताल के प्रकाश बेलवाल व नवीन चंद, मल्लिका प्रजाति में नैनीताल के हरक सिंह, बाजपुर के गुरमीत सिंह, रामकेला में रानीपोखरी (देहरादून) के दुर्गा प्रसाद व हरिद्वार के अतुल चौहान को क्रमश: पहला व दूसरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
MANGO
स्थानीय प्रजाति तोतापरी में नैनीताल के नवीन चंद, ऊधमसिंह नगर के बलदेव ठुकराल, स्टोल प्रजाति में हरिद्वार के अतुल चौहान व गुरुमुख गिरी, अल्फांसो प्रजाति में रुद्रपुर के कृष्ण व रुड़की के सगीर अहमद, पूसा प्रतिभा प्रजाति में धर्मावाला देहरादून के निर्मल तोमर को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MANGO
विभागीय प्रतियोगिता में पूर्सा सूर्या प्रजाति में राजकीय पौधालय कालाढुंगी को प्रथम, पंतनगर विश्वविद्यालय को दूसरा, पूसा श्रेष्ठ, अंबिका व अरूनिका में पंतनगर विश्वविद्यालय को प्रथम व राजकीय प्रजनन उद्यान काशीपुर को दूसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें