ऑनलाइन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए तेल कंपनियों ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को नई सौगात दी है। अब रसोई गैस का भुगतान पेटीएम के माध्यम से करने पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर के दाम में 15 रुपये की छूट दी जाएगी। जबकि डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर दस रुपये की छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं को 25 अप्रैल से नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा।