फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: जुलूस निकाल रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पांच गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 09:25 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
विज्ञापन
1 of 5
यूएस नगर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रुद्रपुर शहर के एक धर्मस्थल के बाहर शुक्रवार को नमाज के बाद प्रदर्शन कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जसपुर में जुलूस निकाल रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा।
छह युवकों को हिरासत में लिया गया। रुद्रपुर में गिरफ्तार आरोपियों में एक पार्षद का प्रतिनिधि बताया जा रहा है।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी पर रुद्रपुर के खेड़ा स्थित धर्मस्थल के पास लोगों ने प्रदर्शन किया था। आरोप है कि अपनी दुकानें बंद करने के साथ ही दूसरों की दुकानों को भी जबरन बंद करवाया था। प्रदर्शन के बाद मौके पर करीब दो घंटे तक पुलिस फोर्स तैनात रही। साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

सीओ अभय सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद भूतबंगला निवासी परवेज कुरैशी, खेड़ा निवासी अरबाज, वार्ड 18 निवासी दिलशाद खान उर्फ लक्की, श्याम टॉकीज रोड निवासी फैजी और खेड़ा निवासी मौकिम को गिरफ्तार कर लिया है। परवेज पार्षद प्रतिनिधि बताया जा रहा है। सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
यूएस नगर में पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जसपुर में  नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग के लिए जुलूस निकाल रहे युवकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारीं। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति बनाए रखने की अपील की। 
विज्ञापन

3 of 5
यूएसनगर में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को करीब 80 युवक लकड़ी मंडी से होते हुए तहसील की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस को युवकों की ओर से शहर में जुलूस निकालने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों पर लाठियां फटकार कर उन्हें तितर-बितर कर दिया।

4 of 5
यूएस नगर में प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनाकिरयों ने सौंपा था एसडीएम कोज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाई और लकड़ी मंडी से नगर के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से शांति बनाए रखने व बिना अनुमति के जुलूस या प्रदर्शन नहीं करने की अपील की।

ये भी पढ़ें...विहिप का अधिवेशन: धर्मांतरण समेत छाए रहे कई मुद्दे, ज्ञानवापी और देश में हो रही हिंसा पर हुई चर्चा, कहा- संविधान का पालन करें सभी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहां सीओ यातायात आशीष कुमार, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रताप, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार आदि थे। कोतवाल धीरेंद्र ने बताया कि बिना परमिशन के कुछ युवक जुलूस निकाल रहे थे जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें