बुद्धिजीवी फाउंडेशन की ओर से उद्योगों और शिक्षाविदों का राष्ट्रीय निर्माण में योगदान विषय पर आयोजित कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नौ लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
2 of 5
harak singh rawat
- फोटो : amarujala
शनिवार को पंडितवाड़ी में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पलायन रोकने के लिए रोजगार परक शिक्षा जोर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
special regards
- फोटो : amarujala
उन्होंने कहा कि इससे बेरोजगार को रोजगार मिलेगा और पहाड़ों से बढ़ता पलायन रुकेगा। विशिष्ट अतिथि विधायक जीआईजी मैन ने कहा कि अभिभावक बच्चों पर कुछ थोपे नहीं, बल्कि उनकी रुचि के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने दें।
4 of 5
special regards
- फोटो : amarujala
कार्यशाला में एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य बीए बौडाई, लोक गायिका मीना राणा, उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, जैन सभा के सचिव प्रवीन जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन जैन, आरवीएस चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता कर्नल योगेंद्र कुमार, डॉ. रुबीना अंसारी एवं अधिवक्ता संदीप सहगल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।