फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: युवाओं के सिर चढ़कर बोला IPL का जादू, LIVE मैच देखकर हुए उत्साहित

Sun, 07 May 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
छोटे शहरों में आईपीएल को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई की ओर से आयोजित आईपीएल फैन पार्क में लाइव मैच देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में बने फैन पार्क में पहले दिन लाइव मैच का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोला। 
विज्ञापन

2 of 5
देश के 36 शहरों में फैन पार्क के माध्यम से क्रिकेट प्रेमियों को बड़े पर्दे पर आईपीएल के लाइव मैच दिखाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में देहरादून में भी शनिवार और रविवार को फैन पार्क का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पहले दिन दर्शकों ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट व सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहले एवं दिल्ली व मुंबई के बीच दूसरे मैच का लुत्फ लिया। युवाओं, बुजुर्ग और बच्चों में आईपीएल का क्रेज इतना था कि वे मैच शुरू होने से दो घंटे पहले ही पहुंच गए।

4 of 5
ज्यादातर लोग परिवार के साथ यहां पहुंचे। फैन पार्क में विवो की ओर से बच्चों के लिए गेमिंग जोन बनाया गया है। यहां बच्चे क्रिकेट मैच के साथ-साथ इसका भी लुत्फ उठा सकते हैं। शनिवार को मोबाइल कंपनी की ओर से लकी ड्रा में चार विजेताओं को स्मार्ट फोन दिया गया। आज भी लकी ड्रा में चार स्मार्ट फोन विजेताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैन पार्क में फेस पेंटिंग का स्टाल लगाया गया है। जहां युवाओं में फेस पेंटिंग का क्रेज देखने को मिला। इस स्टॉल पर काफी भीड़ थी। प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम चेहरे पर लिखवाते नजर आए। इसके बाद सेल्फी लेने का भी जबर्दस्त क्रेज दिखा। मैच के दौरान प्रशंसक स्क्रीन पर फेवरेट खिलाड़ियों के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें