गौरसों में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
औली के बाद अब पर्यटक गौरसों बुग्याल का रुख करने लगे हैं। गौरसों में पर्याप्त मात्रा में बर्फ है जिसमें पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं और घुड़सवारी कर रहे हैं। औली से लगभग चार किलोमीटर ऊपर चारों ओर से जंगल से घिरे गौरसों बुग्याल में पर्यटक सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं।