फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके पास है भगवान राम की 300 साल पुरानी जन्मपत्री और तुलसीदास के समय की हस्तलिखित पंचाग

Thu, 06 Aug 2020 01:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इतिहास से जुड़ी चीजों को संजोना मसूरी के इतिहासकार गोपाल भारद्वार के पुर्खों की रीति रही है। वहीं, उनके पूर्वजों के बाद अब उनके पास भी भगवान राम से जुड़ी कई अनमोल चीजों का संकलन है। उन्होंने सरकार से इन चीजों को संरक्षित करने की मांग की है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार गोपाल भारद्वाज का दावा है कि उनके पास तुलसीदास के समय की एक हस्तलिखित पंचाग है। इसके साथ ही भगवान श्रीराम की तीन सौ साल पुरानी जन्मपत्री है। पंचाग और कुंडली दोनों ही पांडु लिपि में लिखी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं 1683 का एक सिक्का भी उनके पास मौजूद है। भारद्वाज ने कहा पांच अगस्त का दिन सम्पूर्ण विश्व में हमेशा के लिये याद रखा जाएगा। राम मंदिर का निर्माण होने से लोगों में सकारात्मकता का संचार होगा और नई उर्जा पैदा होगी।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज विगत चार-पांच सौ सालों से ज्योतिष का कार्य कर रहे थे। उनके पिता ऋषि भारद्वाज ने भी यह कार्य किया। जिनके पास उस समय का लिखा गया पंचाग था जब तुलसी दास राम चरित्र मानस लिख रहे थे। कहा की मैंने आज भी उनकी इन स्मृतियों को संरक्षित रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सिक्के में एक ओर राम वनवास को जाते समय दिख रहे हैं तो दूसरी ओर राम दरबार है। यह राजस्थान के एक राजा ने बनवाया था। उन्होंने कहा कि यह हमारी हिंदू संस्कृति की धरोहर है। जिसको संरक्षित किये जाने के लिये ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें