अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के भूमि पूजन पर देवभूमि उत्तराखंड में भी दीपोत्सव मनाया गया। लोगों ने रात आठ बजते ही अपने घरों में दीपक जलाकर भगवान राम की पूजा अर्चना की। तस्वीरों में देखिए देवभूमि की रौनक...
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने आवास पर दीये जलाए। वहीं, सीएम आवास में भगवान राम के भजन भी चलाए गए। सीएम आवास को 5100 दीयों से रोशन किया गया।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर रामभक्तों ने हजारों दीये जलाकर खुशी मनाई। पैदल रास्ते से लेकर ब्रह्मकुंड तक हरकी पैड़ी दीयों के उजाले से जगमगा उठी।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
संतों ने भी आश्रमों में दीये जलाकर दीपोत्सव मनाया। संतों ने दीयों और फूलों से जय श्रीराम लिखकर मंदिर को रोशन किया और भगवान राम की पूजा की।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में उद्योग व्यापार मण्डल के द्वारा द्वारा विभिन्न बाजारौं में दीपक जलाए गए। बाजारों से लेकर घरों तक उत्सव और त्यौहार जैसी रौनक नजर आई।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में देर शाम को लोगों ने अपने घरों के बाहर दीए जलाए। इसके साथ ही लोगोंं ने भजन कीर्तन कर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में राजेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर के बाहर जय श्री राम लिख कर दिए कांग्रेसियों ने दीये जलाए। वहीं, चौखुटिया के क्रांतिवीर चौराहे पर 2100 दीपक जलाए गए।