महाशिवरात्रि 2022
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को महाशिवरात्रि के लिए सभी प्रमुख मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह उठते ही लोगोें ने स्नान करने के बाद शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंच गए। कनखल स्थित दक्ष, दरिद्र भंजन, तिलभांडेश्वर, बिल्वकेश्वर, नीलेश्वर, कुंडी सोटा, पीपलेश्वर महादेव समेत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।