देखने में सुंदर और अपनी प्राकृतिक सुंदरता की ओर आकर्षित करने वाले इन पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी बेहर जोखिम भरी होती है। कालागढ़ में शिवालिक पर्वतों पर बारिश के बाद छाए बादल बेहद मनमोहक हैं। वहीं मींगगदेरा-खैनोली पैदल मार्ग पर भारी चट्टान गिरने से यूं जान हथेली पर रखकर आवाजाही कर रहे हैं लोग। केदारनाथ पैदल मार्ग में भी मलबा आ गया है। बारिश होने से पहाड़ की सड़के दल-दल बन जाती हैं।