उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद हुए बवाल की आग उत्तराखंड तक पहुंच गई है। प्रदेश भर में सोमवार सुबह से धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है।
वहीं लखीमपुर खीरी की घटना और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत लगभग 80 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हरीश रावत पुलिस लाइन में ही तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी वार्ता कर हरीश रावत को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। इसी प्रकार गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में मौनव्रत एवं सामूहिक गिरफ्तारी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार का पुतला दहन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा की योगी-मोदी सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
3 of 8
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रीतम सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना जघन्य हत्याकांड है। इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा करता हूं।
4 of 8
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने दमनकारी नीति का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को सत्ता के बल पर कुचलने का काम किया है।
विज्ञापन
5 of 8
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी को अपनी बात रखने तथा विरोध करने का अधिकार हमारा संविधान देता है। लेकिन जिस प्रकार लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला किया गया वह अक्षम्य है।
विज्ञापन
6 of 8
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि भाजपा सरकार हिटलारशाही का परिचय देते हुए आज जनता की आवाज को सत्ता की ताकत के बल पर दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
7 of 8
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी ऐसे अक्षम्य अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज देशभर में अराजकता का माहौल व्याप्त है, देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है और गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है।